भास्कर न्यूज | शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर का 79वां विद्यालय स्थापना दिवस सह वार्षिक परीक्षा 2025 एवं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के स्वर्गीय राम लखन सिंह के तैलचित्र पर मुख्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण के साथ की गई। इसके पश्चात योगाचार्य डॉ. रामाकांत सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो. कुन्देश्वर प्रसाद सिंह, प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार एवं राज नारायण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉ. रामाकांत सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और खेलकूद का समन्वय ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। वहीं पूर्व प्राचार्य प्रो. कुन्देश्वर प्रसाद सिंह ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा 2025 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
https://ift.tt/K4U3bWY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply