आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव के रहने वाले मोहम्मद कुद्दुस ने पूरे सिस्टम को ठेंगा दिखाते हुए मलेशिया की नागरिकता के बावजूद भी किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ लिया। इस मामले में आरोपी को फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए जिले के अपर पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि ना तो आरोपी ने और ना ही आरोपी के बच्चों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद जब पूरे मामले की जांच कराई गई तो पूरा मामला सच पाया गया। जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 24 मार्च को मलेशिया जाने वाला था। ऐसे में जाने से पहले ही पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले की लोकल इंटेलिजेंस सक्रिय हुई और मामले की तहकीकात में जुट गई। आरोपी के तीन बेटे हैं जो की आजमगढ़ से लेकर लखनऊ तक रहते हैं। सबसे खास बात यह है कि जिस SIR की प्रक्रिया को लेकर लगातार विपक्ष ने निशाना बनाया। उसे प्रक्रिया में आरोपी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल रहा। ऐसे में SIR की प्रक्रिया से जुड़े हुए लोकल स्तर के लोगों की लापरवाही खुलकर सामने आई। बिना वास्तविकता जाने प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ आरोपी लेट रहा। इसके साथ ही जिले की मतदाता सूची में 2025-26 में भी आरोपी का नाम अंतिम मतदाता सूची में अंकित रहा। विदेशी नागरिक होने के बाद भी लेट रहा योजनाओं का लाभ
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद कुड्डूस ने जिस तरह से मलेशिया के नागरिक होने के बाद भी जिनका ओसीआई कार्ड भी 2016 में जारी किया गया था। उसके बाद भी जिस तरह से आजमगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेता रहा। ऐसे में निश्चित रूप से सिस्टम की लापरवाही सामने आई है। हालांकि इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी का कहना है कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। इस मामले में जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बेटा चलाता है अकाउंट
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मेरा अकाउंट बेटा चलाता है। आरोपी ने आयुष्मान कार्ड भी बनवा रखे हैं। पर निजामाबाद थाने की पुलिस को अभी तक ना तो आयुष्मान कार्ड मिल पाए और ना ही आधार कार्ड। ऐसे में समझा जा सकता है कि थाने की पुलिस इतने बड़े मामले में किस कदर गंभीर है। ईद के अवसर पर घर आया था आरोपी
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई का रहने वाला मोहम्मद कुड्डूस रमजान के महीने में अपने गांव आया था। ईद का त्यौहार बीत जाने के बाद 24 मार्च को वापस उसे मलेशिया जाना था। इसी बीच लोकल इंटेलीजेंस के इनपुट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के तीन बेटे हैं समीम लखनऊ में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है जबकि सलीम आजमगढ़ के मंडली चिकित्सालय में संविदा पर लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। जबकि एक बेटा वसीम एक ब्लॉक प्रमुख के साथ रहता है। 1960 में गया मलेशिया
आरोपी मोहम्मद कुड्डूस अपने पिता के साथ 1960 में मलेशिया चला गया था। मलेशिया में रहने के दौरान मलेशिया भाषा सीख लिया। मलेशिया में रहने के दौरान ही वहां की नागरिकता ले ली लेकिन भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लगातार लेट रहा इस बात की जानकारी ना तो जिला प्रशासन को हो सकी और ना ही पुलिस प्रशासन को इसे समझा जा सकता है कि किस तरह से आरोपी ने पूरे सिस्टम में सेंधमारी करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ लिया।

Leave a Reply