DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विजय सिन्हा ने अधिकारियों से कहा-सभी को स्वस्थ होना होगा:डिप्टी सीएम बोले- सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा

बिहार के डिप्टी सीएम और भूमि राजस्व एवं सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने एक बार फिर अधिकारियों के रवैये पर कड़ा संदेश दिया है। मीटिंग में आने से पहले कुछ अधिकारियों की ओर से बीमारी का बहाना बनाया गया। इस पर उन्होंने कहा कि सभी को स्वस्थ होना होगा और सरकार पूरे विभाग को “स्वस्थ” कर देगी। सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा और काम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारियों की नाराज़गी पर कहा- जनता के लिए आगे भी काम करते रहेंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से लगाए जा रहे विशेष कैंपों को लेकर अधिकारियों की नाराज़गी पर प्रतिक्रिया दी। विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा काम जनता के लिए काम करना है और यह काम आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ये कैंप आम लोगों को राहत देने के लिए लगाए जा रहे हैं। ताकि भूमि से जुड़े मामलों में उन्हें दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनता को राहत देने के लिए लगाए जा रहे कैंप विजय सिन्हा ने कहा कि राजस्व कैंपों के जरिए दाखिल-खारिज, परिमार्जन, म्यूटेशन और अन्य भूमि संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं मिलें। इसके लिए यदि प्रशासनिक स्तर पर सख्ती करनी पड़े तो सरकार पीछे नहीं हटेगी। सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर सख्त रुख सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस दिशा में कार्रवाई की गई है। कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। सरकारी संपत्ति की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों पर टिप्पणी करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि पूरे विभाग को स्वस्थ किया जाएगा और सब कुछ ठीक हो जाएगा। काम से बचने या जिम्मेदारी से भागने की प्रवृत्ति पर सरकार सख्ती से निपटेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से महाकाल मंदिर की स्थापना को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय सिन्हा ने कहा, “भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।” 31 दिसंबर को सहरसा में लगेगा भूमि सुधार जन कल्याण संवाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सेवाएं आमलोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से 31 दिसंबर 2025 को सहरसा में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। प्रेक्षागृह, सहरसा (विकास भवन के सामने) में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आम जनता से संवाद कर राजस्व से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं और समस्याओं की सुनवाई होगी, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 3:30 से 5 बजे तक राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दाखिल–खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी और अभियान बसेरा-2 सहित सभी सेवाओं की समीक्षा बैठक होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से भूमि अभिलेख अपडेट होंगे, भूमि विवाद घटेंगे और प्रशासन को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी व जवाबदेह बनाया जा सकेगा।


https://ift.tt/Jat1pAo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *