‘विजय पुरुष से राष्ट्रप्रहरी’ का विमोचन जल्द:राजनाथ सिंह पर आधारिक है पुस्तक, बीजेपी महानगर अध्यक्ष ने राज्यपाल को दिया आमंत्रण


                 ‘विजय पुरुष से राष्ट्रप्रहरी’ का विमोचन जल्द:राजनाथ सिंह पर आधारिक है पुस्तक, बीजेपी महानगर अध्यक्ष ने राज्यपाल को दिया आमंत्रण

‘विजय पुरुष से राष्ट्रप्रहरी’ का विमोचन जल्द:राजनाथ सिंह पर आधारिक है पुस्तक, बीजेपी महानगर अध्यक्ष ने राज्यपाल को दिया आमंत्रण

लखनऊ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तक “विजय पुरुष से राष्ट्रप्रहरी राजनाथ सिंह” के विमोचन की तैयारी तेज हो गई है। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने राजभवन पहुंचकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के लिए उपयुक्त तिथि देने का आश्वासन दिया है। तिथि तय होते ही लखनऊ में इस पुस्तक का भव्य विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। किसान परिवार से रक्षा मंत्री तक का सफर दर्ज भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि यह पुस्तक राजनाथ सिंह के जीवन के विभिन्न आयामों को समेटती है। इसमें एक सामान्य किसान परिवार से निकलकर शिक्षक, संगठन के कार्यकर्ता, और आगे चलकर देश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने की उनकी यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन के साथ-साथ संगठन में मंडल स्तर से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की भूमिका, उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल, तथा देश के गृह मंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में उनके योगदान को तथ्यात्मक रूप से शामिल किया गया है। सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का भी विश्लेषण पुस्तक में राजनाथ सिंह द्वारा लिए गए फैसलों और उनके विभिन्न वर्गों पर पड़े सामाजिक और आर्थिक प्रभावों का भी विश्लेषण किया गया है। इसे सूचनात्मक और शोधपरक तरीके से तैयार किया गया है, जिससे पाठकों को उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली को समझने में मदद मिलेगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein