DniNews.Live

विंध्याचल धाम में दिल्ली की महिला श्रद्धालु की मौत:दर्शन के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, परिजन पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

विंध्याचल धाम में दिल्ली से दर्शन करने आई लगभग 50 वर्षीय महिला श्रद्धालु की रविवार की देर शाम अचानक मौत हो गई। महिला अपने परिवार के साथ नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने धाम आई थीं। दर्शन के दौरान पुरानी वीआईपी मार्ग पर महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों व आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम या किसी कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए शव को अपने साथ ले जाने का निर्णय लिया। अस्पताल स्टाफ ने भी इसकी पुष्टि की। प्राथमिक तौर पर महिला की मौत का कारण हृदयाघात या अचानक स्वास्थ्य बिगड़ना माना जा रहा है। हालांकि, बिना चिकित्सकीय जांच इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। नवरात्र के दौरान धाम में भारी भीड़ के बीच ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनी रहती हैं। प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *