DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वाराणसी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, कराटे में 475 ने दिखाया दम:रंगभूमि स्टेडियम में अंडर-14 और 16 के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

वाराणसी के रंगभूमि स्टेडियम में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह आयोजन सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत किया गया। इसमें अंडर-14 और 16 के कुल 475 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें कुमेते इवेंट में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और पदक पर कब्जा किया। इस दौरान कराटे संघ के महासचिव दिलीप कुमार सैनी ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और कहा यह प्रतियोगिता खेल भावना को मजबूत कर रही है। ऐसे आयोजनों से खेलों का आधार होगा मजबूत
रंगभूमि स्टेडियम में कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद जिला ओलिंपिक संघ के सचिव शम्स तबरेज शम्पू ने कहा – सांसद खेलकूद प्रतियोगिता से प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। कभी इसी बनारस में कराटे के प्लेयर ढूंढने पड़ते थे। आज इस प्रतियोगिता के दौरान 475 खिलाड़ी सिर्फ दो एज ग्रुप में यहां मौजूद हैं। जो एक अचीवमेंट है। ऐसी प्रतियोगिताएं खेल के आधार को मजबूत कर रहीं हैं और हमें लगातार ऐसे आयोजन करवाने होंगे। इन्हे मिला पदक – कुमेते इवेंट्स अंडर 16 वर्ष बालक –
40 किग्रा स्वर्ण शुभम यादव, रजत अनीश कुमार पटेल, कांस्य अंश सोनकर और यश
45 किग्रा स्वर्ण ललित, दुबे, रजत प्रियांशु विश्वकर्मा, कांस्य सत्यम पटेल और आकाश पटेल
50 किग्रा स्वर्ण रामेश्वर विश्वकर्मा, रजत आशुतोष कुमार कन्नौजिया, कांस्य रौनक चौरसिया और टोही मिर्जा
55 किग्रा स्वर्ण अमन पटेल, रजत आंशिक कुमार, कांस्य वैभव वर्मा और कृष्णा राव
53 किग्रा स्वर्ण अंशुमान मिश्रा, रजत अथर्व शर्मा, कांस्य अंश सिंह सेंगर और अंश मिश्रा
कुमेते इवेंट्स अंडर 16 वर्ष बालिका –
32 किग्रा स्वर्ण संध्या
36 किग्रा स्वर्ण नंदनी कुमारी, रजत श्रद्धा सोनी, कांस्य जानवी सैनी ,रीमा
40 किग्रा स्वर्ण रिशु यादव, रजत सलोनी, कांस्य आनंदी गुप्ता और फिजा बानो
44 किग्रा स्वर्ण आस्था कुमारी, रजत नैना कुमारी
48 किग्रा स्वर्ण वेदिका सैनी, रजत जानवी यादव, कांस्य गरिमा मिश्रा और आयुषी बिंद
+48 किग्रा स्वर्ण माही सिंह, रजत खुशनुमा परवीन, कांस्य ऋषिका गिरी और अंजनी यादव
कुमेते इवेंट्स अंडर 14 बालक –
25 किग्रा स्वर्ण पीयूष राज, रजत अंश सोनकर, कांस्य आशुतोष सिंह और हर्ष वर्धन
30 किग्रा स्वर्ण आदित्य, रजत आरव सेठ, कांस्य लक्ष्य पाठक और आदर्श मिश्रा
35 किग्रा स्वर्ण चंद्रभान मिश्रा, रजत कोहिनूर, कांस्य ओम और सुदर्शन
40 किग्रा स्वर्ण अनंत मौर्य, रजत सौरभ कुमार, कांस्य अभिषेक चौहान
+40 किग्रा स्वर्ण अनिरुद्ध पांडे, रजत अनुराग यादव, कांस्य तेजस्वी मौर्य और आदर्श श्रीवास्तव


https://ift.tt/re3mg8v

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *