DniNews.Live

वाराणसी में MP-UP का सम्मेलन कल:मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव व्यापार-पर्यटन और ODOP पर करेंगे चर्चा, MSME मंत्री राकेश सचान भी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश सरकार व्यापार, शिल्प, ODOP उत्पाद, पर्यटन और MSME क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इसे लेकर मंगलवार को वाराणसी में “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और यूपी के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान शामिल होंगे। दोनों पड़ोसी राज्य आपसी सहयोग बढ़ाकर व्यापार, पर्यटन और MSME क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाश रहे हैं। एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव ने यूपी के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को आमंत्रित करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के बीच यह सहयोग सम्मेलन व्यापार और पर्यटन को नई ऊंचाई देने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। दोनों राज्यों के बीच होगा बड़ा सहयोग यह सम्मेलन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच व्यापार, शिल्प, ODOP उत्पाद, पर्यटन और MSME क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में दोनों राज्यों के ODOP उत्पादों और जीआई टैग वाले शिल्प को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, पर्यटन को बढ़ावा देने और सूक्ष्म-लघु उद्यमों के विकास पर विशेष चर्चा होगी। मुख्य सत्र दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक चलेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *