वाराणसी के आदमपुर थानाक्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में रहने वाले अजय कुमार यादव ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक अजय कुमार यादव हिन्दुस्तान एरो-नॉटिकल्स लिमिटेड में फिटर का कार्य करता था। पिछले कई दिनों से वह बाइक की डिमांड अपनी मौसी के लड़के से कर रहा था। अजय के माता-पिता बचपन में ही मर चुके हैं और उसका लालन-पालन उसकी मौसी ने किया था। मौसी के लड़के ने नई बाइक दिलाने से मना किया था। जिससे नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। मौसी ने बचपन से किया था पालन-पोषण
युवक की मौसी दुर्गा देवी ने बताया – हमारी बहन का लड़का था। हमने बचपन से उसे पाला और पढ़ा लिखकर एक प्राइवेट कंपनी में उसे जॉब दिलाई। डेढ़ साल से वह फिटर का काम कर रहा था। छुट्टी में घर आया था और दो दिन ठीक रहने के बाद वह गाड़ी की जिद करने लगा। मेरे लड़के ने मना किया तो उसने सामान फेंकना शुरू कर दिया। हम लोग उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने कहा ठीक है। नई गाड़ी को लेकर घर में कई दिनों से चल रही थी बहस
मौसी ने बताया – कल भी गाड़ी को लेकर बहस हुई थी। मेरे बेटे ने कहा था पुरानी गाड़ी से पहले चलाना सीखो फिर नई खरीदना पर वो नहीं माना। कल रात बहस हुई। उसके बाद कमरे में गया। कुछ देर बाद हम खाने के लिए बुलाने गए तो कोई आवाज नहीं आई कमरे से तो हमने अपने लड़के से कहा। उसके बाद उसने पुलिस बुलाई तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर अजय फांसी से लटक रहा था। हिन्दुस्तान एरो-नॉटिकल्स में फिटर था अजय
मृतक की मौसेरी भाभी पुष्पा ने बताया – अजय हिन्दुस्तान एरो-नॉटिकल्स लिमिटेड में फिटर के पद पर कार्यरत था। हाल ही में उसका ट्रांसफर नैनी एयरोस्पेस से कानपुर के लिए हुआ है। उसे आज कानपुर जाना था। लेकिन उसने बीती रत ही फांसी लगा ली। पुष्पा ने बताया- दो दिन पहले बालकनी से बाहर लटक गया था कि हमें नई गाड़ी दिलाओ। जबकि उसे गाड़ी चलाने नहीं आती। मेरे पति प्रदीप ने उससे कहा कि चलो सम्पूर्णानंद के मैदान में पहले हमारी बाइक से चलाना सिख लो फिर दिला देंगे पर वो नहीं माना। बहुत मिन्नतें करने पर वह माना था। लेकिन कल उसने फांसी लगा ली। थोड़ा सा मानसिक परेशान था अजय
पड़ोसी कैलाश नाथ पांडेय ने बताया – मोहल्ले की लड़की सरोज जो की दुर्गा जी की लड़की थीं। उनकी मौत हो चुकी है और उनके पिता की भी मौत हो गयी है। अजय तब 9 साल का था और तब से ही वो अपनी नानी के साथ रह रहा था। उसके अंदर शुरू से ऐसा था कि जिस चीज का जूनून चढ़ जाए वही करता था। बालकनी पर चढ़ा था। हाथ पैर जोड़कर उसे उतारा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
मौके पर पहुंचे आदमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। जहां आज उसका पोस्टमॉर्टम होगा और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
https://ift.tt/Swx6Y93
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply