वाराणसी क्राइम ब्रांच और चौबेपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 4.31 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े में एक वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सूरज वर्मा (28) है, जो पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोविंदगढ़ का निवासी है। फर्जी फर्म बनाकर किया बड़ा खेल जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी फर्मों के जरिए सरकार को चूना लगा रहा था। इससे पहले उसके साथी मो. फरहान को 22 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच में खुला बड़ा राज मामले का खुलासा तब हुआ जब राज्य कर विभाग ने ‘सिंह इंटरप्राइजेज’ नाम की फर्म की जांच की। यह फर्म सारनाथ के पते पर रजिस्टर्ड थी, लेकिन वहां कोई असली ऑफिस नहीं मिला। बिना माल सप्लाई दिखाकर करोड़ों का खेल फर्म ने मई 2025 में बिना कोई सामान दिए ही 21.49 करोड़ की सप्लाई दिखा दी। इस फर्जी तरीके से पंजाब, दिल्ली और गुजरात की पांच फर्मों को 4.31 करोड़ से ज्यादा का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) ट्रांसफर किया गया। पुलिस टीम ने ऐसे पकड़ा आरोपी गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अनुराग कुमार तिवारी, आयुष पाण्डेय, कांस्टेबल मयंक त्रिपाठी और मनीष बघेल शामिल रहे। जेल भेजा गया आरोपी आरोपी के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply