DniNews.Live

वाराणसी में स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा-धंधा:राजातालाब में पकड़ा गया सेक्स रैकट, तीन लड़कियां दो लड़के हिरासत में

वाराणसी के राजातलाब थानक्षेत्र के कचनार इलाके में पशु चिकित्सालय के पास स्पा सेंटर पर पुलिस रेड डालकर सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। एसओजी-2 को इसकी सूचना स्थानीय लोगों से मिली थी। जिसके बाद पुलिस के साथ छापेमारी की गई। मौके से तीन लडकियां और दो युवक को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। मौके से पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। फिलहाल पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं मौके से छापेमारी के दौरान मालिक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दी सूचना स्थानीय लोगों ने बताया – काफी दिनों से यहां संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही थीं। यहां किसी भी प्रकार का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। जिससे यह क्लियर नहीं था कि यहां क्या होता है। इसपर पुलिस से शिकायत की जिसके बाद एसओजी और पुलिस ने आज संयुक्त छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान मालिक मौके से भाग निकला। दो महीने से यह गलत कार्य यहां चल रहा था। पुलिस को मिला आपत्तिजनक सामान यह दुकान मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मोहन की है। जिसे उन्होंने अनिल कुमार निवासी कवेली पहेतियापुर जिला जौनपुर थाना सिंगरामऊ को दो महीने पहले किराए पर दिया था। जिसका बाकायदा नोटरी पर डीड बनी थी। पुलिस ने यहां छापेमारी की तो चार छोटे-छोटे कमरे मिले हैं। जिनमे आपत्तिजनक सामान यूज्ड और अनयूज्ड मिले हैं। पुलिस कर रही है पूछताछ फिलहाल मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। हिरासत में लिए गए लड़कों और लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर फारेंसिक टीम को बुलाया गया है। साथ ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *