DniNews.Live

वाराणसी में सस्ती सब्जी PAC-जवान ने महिला को मार डाला:सब्जी विक्रेताओं पर बरसाई लोहे की रॉड, पति के ऊपर लेटी महिला के सिर फोड़ा

वाराणसी के मंडुवाडीह बाजार में शनिवार की रात सब्जी खरीदने पहुंचे पीएसी के जवानों ने सब्जी विक्रेताओं को पीटा। सस्ती सब्जी के लिए दबाव बनाने वाले पीएसी जवान दुकानदार के इनकार पर आक्रोशित हो गए। सिपाहियों ने दुकान पर सामान टांगने के लिए लगी लोहे की रॉड निकालकर दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। पीएसी के दो जवानों ने ताबड़तोड़ प्रहार से दुकानदार को अधमरा कर दिया। पति का पिटता देखकर पत्नी उसे बचाने के लिए दौड़ी तो जवान ने उसे भी धक्का दे दिया। जमीन पर पति को बेसुध देखकर महिला उसके ऊपर लेट गई और जवान रॉड और लाठियां बरसाता रहा। जवानों ने महिला के सिर पर भी कही हमले किए, जिससे उसका सिर फट गया और दोनों पूरी तरह से लहूलुहान हो गए। पीएसी जवानों की अराजकता देखकर आसपास के लोग जुटे और विरोध शुरू कर दिया। आनन फानन में आए लोगों ने जवानों को घेर लिया और उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस तीनों घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड ले गई, जहां अस्पताल में उनका इलाज जारी है। सिर और गर्दन पर गहरी चोट के चलते महिला की हालत गंभीर है और चिकित्सक उसे लेकर आशंकित हैं। हालांकि एसीपी रोहनियां समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *