DniNews.Live

वाराणसी में युवक की घर से खींचकर हत्या:मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर लात-घूसों से पीटा, पुलिस से परिजनों की नोकझोंक

वाराणसी में मोबाइल चोरी के आरोप में दबंगों ने युवक की हत्या कर दी। आधी रात घर में घुसे हमलावर सानू अली को कमरे से खींचकर ले गए, फिर गांव के बाहर ले जाकर पिटाई की। हमलावर उसे अचेत होने तक लात घूसों से पीटते रहे। हमलावरों का पीछा करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। रात में भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन रोहनिया पुलिस कार्रवाई में लापरवाही करती रही। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया और गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई में जुट गई है। पूरा मामला रोहनिया पंडितपुर गांव का है। खबर अपडेट की जा रही है….

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *