DniNews.Live

वाराणसी में मातृशक्ति-अभिनंदन में पुष्पवर्षा संग गूंजा नारी जयघोष:दक्षिणी विधायक डा. नीलकंठ ने 1500 महिलाओं को भेंट की चुनरी, फलाहार में जुटे हजारों व्रती

वाराणसी में गुरूवार को शहर दक्षिणी विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने मातृशक्ति अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में 1500 महिलाओं का भव्य अभिनंदन किया गया। विधायक ने महिलाओं पर पुष्पवर्षा की, उन्हें अंगवस्त्रम ओढाकर अभिनंदन किया। राम कटोरा स्थित सरोजा पैलेस में वासंतिक नवरात्र की अष्टमी के दिन कार्यक्रम में व्रती महिलाओं को फलाहार परोसा गया और सैकड़ाें लोगों ने एक साथ मिलकर प्रसाद ग्रहण किया । इसके साथ ही विशेष रूप से ठंडाई भी परोसी गई। शहर दक्षिणी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में 15 वां मातृशक्ति अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 2017 से वासंतिक और शारदीय नवरात्र में कार्यक्रम हो रहा है। भारतीय सनातन संस्कृति में मातृशक्ति का सर्वोच्च स्थान है। मातृशक्ति जननी भी है और पालनकर्ती भी है। हमारे यहां शक्ति की प्रतिक मातृशक्ति है, वैदिक काल में वेदो की रचना में भी मातृशक्ति का योगदान रहा है। देश पर जब भी कोई संकट आता है तब हमारी मातृशक्ति ही हमें संरक्षित करती है। पीएम मोदी ने अपनी सभी योजनाओं में मातृशक्ति को केंद्र में रखा है। विधायक ने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं सबसे आगे है, बेटियां रिकार्ड बना रही हैं और रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। काशी में स्थित नव देवियां और नव गौरी के अधिकतर मंदिर शहर दक्षिणी विधानसभा में ही आते है। मुख्य आतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार महिला सशक्तिकरण का कार्य हो रहा है है। पीएम मोदी ने महिलाओं को सम्मान देते हुए मातृशक्ति वंदन अधिनियम के तहत राजनीतिक क्षेत्र में भी 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून संसद में पारित कराया है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल, गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल, अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, संतोष सोलापुरकर, साधना वेदांति, शालिनी यादव, रचना अग्रवाल, कनकलता मिश्र, डॉ वीरेंद्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी ने संबोधित किया। वहीं अशोक यादव, नवीन कपूर, अशोक जाटव, बबलू सेठ, राजीव सिंह डब्बू, ताडकेश्वर नाथ गुप्ता,शालिनी यादव, संदीप केशरी, किशोर सेठ,शैलेंद्र मिश्रा,गोपाल जी गुप्ता, संजय केशरी, नीरज जायसवाल, विवेक जायसवाल, मनोज यादव, नरसिंह दास, सुरेश चौरसिया, श्रवण गुप्ता, संदीप चौरसिया, नेहा कक्कड़ और साधना वेदांती सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *