वाराणसी की जंसा पुलिस ने RSS के जिला प्रचार प्रमुख द्वारा दर्ज कराई गई FIR के आधार पर दो व्यक्तियों को धर्म परिवर्तन के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों व्यक्ति 40 हजार रुपए का लालच देकर ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे थे। फिलहाल दोनों गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। 40 हजार में क़ुबूल कर लो ईसाई धर्म थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया – बीती 23 मार्च को विश्व हिंदू परिषद् के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमन सेठ ने थाने पर तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था – उनके जान पहचान के गुलाब सिंह ने उन्हें जानकारी दी है कि जंसा थाने के परमानंदपुर गांव निवासी विजय कुमार मुझसे मिला था और 40 हजार रुपए का लालच दिया और बोला की ईसाई धर्म क़ुबूल कर लो बहुत पैसा मिलेगा। एडवांस दिए 5 हजार अमन ने बताया – गुलाब सिंह को विजय ने धर्म परिवर्तन करने के लिए 40 में से 5 हजार एडवांस दिए। इस दौरान विजय ने हिंदू धर्म की बुराई की और कहा सभी धर्मों में सबसे श्रेष्ठ धर्म इसाई धर्म है। इसाई धर्म को अपनाने वालों को किसी प्रकार का कोई समस्या नही होता है। इसाई धर्म अपनाने वालों को आर्थीक, शैक्षिणिक, सामाजिक सभी प्रकार का लाभ इसाई धर्म द्वारा प्रदान किया जाता है। हिन्दु धर्म में कोई लाभ नही है। यह भी बताया गया की कि जब धर्म परिवर्तन कर लोगे तो और 35 हजार रुपया दिया जाएगा। दर्ज हुआ था मुकदमा थाना प्रभारी जंसा अनिल कुमार शर्मा ने बताया – अमन सेठ की तहरीर पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 5 (1) और 3 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमें में जांच के आधार पर दो लोग और प्रकाश में आये थे जिनमे जिलेदार राम निवासी गाडर, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी और जय प्रकाश निवासी सिहोरवा, थाना जंसा, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया है। विजय कुमार की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply