DniNews.Live

वाराणसी में छात्रों के आक्रोश के आगे प्रशासन मौन:एडिशनल सीपी को सुनाई खरी-खोटी, पुलिस को दी गालियां, हाय-हाय के लगाए नारे

वाराणसी का UP कॉलेज कैंपस एक बार फिर से गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज गया। छात्र सूर्य प्रताप सिंह की मंजीत नाम के एक छात्र ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद छात्र आक्रोशित हो गए। सैकड़ों की संख्या में छात्र कैंपस में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा करने लगे। छात्र आरोपी छात्र के एनकाउंटर की मांग पर अड़े रहे। शुक्रवार को पूरे दिन छात्रों का यह आक्रोश कैंपस से लेकर सड़क तक दिखा। पुलिस व पीएसी के जवानों को मुस्तैद किया गया, लेकिन छात्र इससे बिल्कुल नहीं डरे। स्थिति ऐसी रही कि पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडिशनल सीपी शिवहरी मीणा भी मौके पर पहुंचे। छात्रों ने उनकी एक न सुनी। एडिशनल सीपी से छात्रों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। एडिशनल सीपी भी छात्रों पर हावी होना चाहे, लेकिन छात्र पीछे नहीं हटे। रात तक पुलिस और छात्र आमने-सामने दिखे। अब पूरा मामला जानिए…
कॉलेज में सूर्य प्रताप और मंजीत के बीच विवाद था। मामला कॉलेज के प्रिंसिपल तक पहुंचा। उन्होंने दोनों छात्रों को शुक्रवार को बुलाया था। वहां भी दोनों में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि सूर्य प्रताप व मंजीत के बीच गाली-गलौज भी हुई। लोगों ने बीच बचाव कर लिया। मंजीत अपने घर गया और पिस्टल लेकर आया। कला संकाय के पास सूर्य प्रताप दिख गया और मंजीत ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह नहीं बच सका। इसके बाद सूर्य प्रताप के साथ पढ़ने वाले अन्य उसके साथी आक्रोशित हो गए। छात्रों के निशाने पर प्रिसिंपल भी आक्रोशित छात्रों के निशाने पर पुलिस ही नहीं, बल्कि कॉलेज के प्रिंसिपल भी रहे। पुलिस प्रशासन हाय-हाय, प्रिंसिपल तुम इस्तीफा दो.. जैसे नारे लगाए जा रहे थे। छात्रों ने कहा, इस घटना में प्रिंसिपल भी कहीं न कहीं जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। छात्र गेट के बाहर आकर धरने पर बैठे रहे और मेन गेट को बंद कर दिया। इतना ही नहीं कालेज के आसपास की सैकड़ों दुकानों को उन्होंने बंद करा दिया। कई गाड़ियों को तोड़ दी। तीन शिक्षकों को भी चोटें आई हैं। इन सबके बावजूद पुलिस साइलेंट मोड में दिखी। बीच बीच में पुलिस हल्का बल प्रयोग करने का भी प्रयास करती दिखी लेकिन छात्र रात करीब 9 बजे तक गेट पर बैठे रहे। पुलिस के सामने कूच डाली बाइक गेट पर धरने पर बैठे छात्रों को यह पता चला कि सड़क किनारे खड़ी पल्सर बाइक गोली मारने वाले मंजीत की है तो वह उग्र हो गए। छात्र एक साथ बाइक पर धावा बोल दिया और ईंट और पत्थर से कूचकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर डाली लेकिन पुलिस उन्हें रोकने में नाकाम रही। इसी तरह तीन शिक्षकों को चोटें आई लेकिन पुलिस फिर भी एक्शन मोड में नहीं दिखी। पुलिस अफसर भी सैकड़ों की संख्या पुलिस फोर्स लगाकर छात्रों को दबाव में लाना चाहते थे लेकिन लाठी चार्ज या अन्य कोई एक्शन लेने के मामले में बैकफुट पर ही दिखी, ताकि मामला और तूल न पड़क ले।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *