एलपीजी संकट के बीच वाराणसी में अब घर-घर PNG गैस की सप्लाई को वृहद् स्तर पर कराए जाने की कवायद शुरू की जा रही है। इस संबंध में वाराणसी के मंडलायुक्त सभागार में कमिश्नर एस राजलिंगम और गेल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एचके गर्ग ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है। वाराणसी में पहले से गेल की पाइप लाइन मौजूद है और करीब 70 हजार घरों में सप्लाई दी जा रही है। उत्तर प्रदेश में वाराणसी दूसरे नंबर पर गेल इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एचके गर्ग ने बताया – यह हर्ष का विषय है कि बनारस नोएडा के बाद पीएनजी पाइप लाइन वाला दूसरे नंबर का शहर है। जहां करीब 1442 किलोमीटर की पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछी हुई है और करीब 70 हजार घरों में लोग पीएनजी गैस इस्तेमाल कर रहे हैं। पीएनजी गैस कनेक्शन बहुत ही सहूलियत वाली चीज है। इससे कोई बुकिंग का झंझट नहीं होता है। ना ही सिलेंडर चेंज करने या खत्म होने की टेंशन होती है। इसके अलावा एलपीजी से सस्ती भी पड़ती है। 1.23 लाख घरों में कनेक्शन उन्होंने बताया – वाराणसी में कुल एक लाख 23 हजार 322 घरों में कनेक्शन है। लेकिन सिर्फ 69354 किचन में इसका इस्तेमाल हो रहा है। शहर के ज्यादातर इलाकों में पीएनजी की पाइप लाइन डाल दी गई है। अब हमारी प्राथमिकता उन इलाकों में होगी जहां पहले से पाइप लाइन है और लोग कनेक्शन लेना चाहते हैं। इसके बाद उन स्थानों को प्रतहमिकता देंगे जहां से कनेक्शन की डिमांड ज्यादा आएगी। एलपीजी के मुकाबले सस्ती पड़ेगी पीएनजी डायरेक्टर ने बताया – पीएनजी कनेक्शन लगाने के लिए आप को किसी तरह का रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं देना है। पहला बिल जब आएगा तो उसमें 500 रुपए इंक्लूड होकर आएगा और प्रति माह एक रुपए सर्विस चार्ज देना होगा। इसके अलावा प्रतिमाह मीटर जो रीडिंग उठाएगा उसके हिसाब से आप का बिल बनेगा। उन्होंने कहा हमारी गैस 47 रुपए मीटर क्यूब होगी। जो एलपीजी के 14 लीटर के सिलेंडर से हर हाल में सस्ती पड़ेगी। वाराणसी में नहीं है गैस की क्राइसेज कमिश्नर एस राजलिंगम ने बताया – पूरे शहर में पीएनजी की पाइप लाइन है। जो हमारा पुराना शहर है वहां अभी तक नहीं है हम वहां भी हम पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की क्राइसेज नहीं है। धर्मशाला, एमडीएम और अन्न क्षेत्रों में कमी नहीं है। डिमांड मिलते साथ ही हम मॉनिटरिंग कर 100 प्रतिशत सर्कुलेशन करेंगे। 53 हजार लोगों के घर के पास कनेक्शन है। जैस ही रजिस्ट्रेशन कराएंगे। वैसे ही हम उनका कनेक्शन चालू करवा देंगे। क्यूआर कोड किया जारी इस दौरान गेल ने एक क्यूआर कोड ही जारी किया है। जिससे कोई भी स्कैन करके अपने लिए पीएनजी कनेक्शन बुक कर सकता है। गेल के अधिकारियों ने बताया कि इस क्यूआर से सीधे पेमेंट होगा और सीधे आप का कनेक्शन अगर उस जगह पाइप लाइन है तो 24 घंटे में चालू कर दिया जाएगा

Leave a Reply