वाराणसी में आज स्कूलों में हाफ-डे, कल रहेगी छुट्टी:दोपहर 12 बजे तक ही चलेंगे इंटर तक के स्कूल, DIOS ने दिया है आदेश

वाराणसी में छठ महापर्व पर उमड़ने वाली व्रती महिलाओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक का रूट मार्च तैयार किया गया है। इसे देखते हुए डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह ने आज यानी 27 अक्टूबर को जिले के सभी प्राइमरी से लेकर इंटर तक के स्कूलों को दोपहर 12 बजे के बाद बंद करने का आदेश दिया है। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। सभी बोर्ड के स्कूलों में रहेगा हाफ डे
डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया – लोक आस्था के पर्व छठ पर पूरे शहर में महिलाएं व्रत का पालन करते हुए दंडवत और अन्य तरीके से घाटों तक पैदल पहुंचती हैं। ऐसे में शहर में वृहद ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। इसमें स्कूलों की बसों के फंसने की उम्मीद है जिससे बच्चे परेशान होंगे। ऐसे में जिले के सभी बोर्ड के इंटर कालेज में 27 अक्टूबर को हाफ डे घोषित किया गया है। 28 अक्टूबर को रहेगा अवकाश
DIOS ने बताया – 28 अक्टूबर की सुबह महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का परायण करेंगी। ऐसे में सुबह में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए। डीएम के निर्देश पर जारी किए गए विशेष अवकाश के क्रम में सभी स्कूलों में 28 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।


https://ift.tt/M9F4wIh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top