DniNews.Live

वाराणसी में आज बंद रहेगी मीट-मछली और मांस की दुकानें:महावीर जयंती पर नगर निगम ने लिया फैसला, खुली मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

वाराणसी के नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार को मीट – मछली और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में नगर निगम ने कड़े निर्देश जारी किए है। महावीर जयंती को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। नगर आयुक्त ने बताया यदि कोई भी दुकान खुली पाई जाएगी तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महावीर जयंती पर बंद रहेंगी दुकानें नगर आयूकजत हिमांशु नागपाल ने बताया – शासन ने तीर्थंकर महावीर जन्म कल्याणक( महावीर जयंती) के दिन धार्मिक भावनाओं के सम्मान और शहर में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी पशुवधशालाओं में पशु वध पर मंगलवार को रोक लगा दी है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मांस आदि की ब्रिक्री पर भी रोक लगाईं गई है। ऐसे में वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में भी सभी दुकानें बंद रहेंगी। खुली मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई निगम के पशु चिकत्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ संतोष पाल ने बताया – 31 मार्च को नगर निगम क्षेत्र की सभी पशु वधशालाएं और मांस-मछली और मीट की दुकानें बंद रहेंगी। इस बात का ऑर्डर जारी कर दिया गया है। ऐसे में आज यदि कोई भी दुकान खुली पायी गयी या सार्वजनिक स्थानों पर मांस-मछली मीट बिकता दिखाई दिया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *