यूपी बोर्ड-2026 की कापियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। वाराणसी में सोमवार को 64,300 कापियां जांची गई जिसमें हाईस्कूल की 37176 कापियां और इंटरमीडिएट की 27124 कापियां शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक भाेलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की 28% व इंटर की 38% कापियों का पूरा हुआ मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। एक अप्रैल के पहले तक शत प्रतिशत कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। बता दें जनपद के चार केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य चल रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर इस बार स्पष्ट निर्देश प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए गए थे। जिसमें कहा गया था कि यदि किसी भी परीक्षार्थी ने अपनी उत्तरपुस्तिका में नोट आदि डालता है तो इसके लिए सीधे कक्ष निरीक्षक जिम्मेदार होंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि यदि उत्तरपुस्तिकाओं में धनराशि मिलती है तो उसे तत्काल कोषागार में जमा कराएं और डीआईओएस को अवगत कराएं। यह पता लगाया जाएगा कि वह कापी किस जनपद के किस परीक्षा केंद्र की है और उसका कक्ष निरीक्षक कौन था। इसमें कक्ष निरीक्षक पर भी कार्रवाई की बात कही गई थी। यही कारण है कि इस बार मूल्यांकन के दौरान कम नोट मिल रहे हैं।

Leave a Reply