DniNews.Live

वाराणसी में असलहे की बल पर नाबालिग छात्रा से रेप:युवक ने अपहरण के बाद दुष्कर्म कर वीडियो बनाए, वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया


                 वाराणसी में असलहे की बल पर नाबालिग छात्रा से रेप:युवक ने अपहरण के बाद दुष्कर्म कर वीडियो बनाए, वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया

वाराणसी में असलहे की बल पर नाबालिग छात्रा से रेप:युवक ने अपहरण के बाद दुष्कर्म कर वीडियो बनाए, वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का पड़ोसी गांव के युवक ने अपहरण कर लिया। 15 मार्च को उसे बहाने से मुगलसराय ले गया। युवक ने किशोरी को एक कमरे में बंद कर असलहे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने कमरे में मोबाइल लगाकर छात्रा का वीडियो बना लिया और उसे किशोरी को धमकाते हुए वायरल करने की धमकी दी। कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसका इरादा किशोरी को दोस्तों को भी परोसने का था लेकिन उसकी नाराजगी के बीच गांव के पास लाकर छोड़ दिया। वारदात के बाद पीड़ता घर पहुंची और अगले दिन युवक ने फिर उसे साथ चलने का दबाव बनाया। नहीं आने पर युवक ने अपने दोस्तों को वीडियो दिखाया, जिसकी जानकारी पीड़ित छात्रा को भी हुई। इसके बाद उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी। वीडियो वायरल करने की धमकी के बीच सभी थाने पहुंचे तो पुलिस ने बेरुखी दिखाते हुए उसे थाने से भगा दिया। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस अब कार्रवाई की बात कहकर पीड़िता पर दवाब बना रही है, वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। 15 मार्च की वारदात, पुलिस करती रही टालमटोल
15 मार्च को वारादात के बाद मामले की जानकारी होने के बाद बुधवार को पीड़िता के परिजनों की बात चोलापुर पुलिस ने सुनी। शिकायत के बाद पुलिस ने सिंधौरा थाना क्षेत्र के मुर्दी गांव निवासी आरोपी रविन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो वारदात के दौरान आरोपी ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया था। इस वीडियो के आधार पर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था तथा धमकी दे रहा था कि यदि किसी से शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर देगा। परेशान होकर पीड़िता यह पूरा मामला अपने भाई से बताइए उसके बाद उसका भाई परिजनों से बताया था सभी लोग पुलिस के पास पहुंचे और पुलिस से शिकायत की गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था । ​चोलापुर एसओ दीपक कुमार ने बताया कि गोसाईपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की नाबालिक छात्रा का अपरहण कर उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। जांच में पाया गया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *