वाराणसी में कांशीराम कॉलोनी में शनिवार की रात विवाद के बाद घायल युवक पुलिस सुरक्षा से फरार हो गया। पीआवी के साथ अस्पताल लाया गया युवक पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। परिजन पहुंचे तो उसके नहीं मिलने पर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों के साथ इमरजेंसी से लेकर वार्ड में खंगाला लेकिन पता नहीं चला। सुबह पुलिस चौकी पर पहुंचे युवक के परिजनों ने हंगामा काटा और पुलिस पर उसे गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने अस्पताल के बाहर सीसीटीवी फुटेज दिखाकर उसके खुद जाने का दावा किया है। पुलिस कर्मियों के काफी देर तक मशक्कत और समझाने के बाद परिजन शांत हुए और पूरा घटनाक्रम की जांच की मांग की। पुलिस की एक टीम युवक की तलाश कर रही है।
वाराणसी के काशीराम आवास फेज टू शिवपुर में शनिवार को विकास कुमार ने मुस्लिम परिवार के घर के दरवाजे पर पेशाब कर दिया था। मना करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया, इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसको लेकर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। आसपास जुटे लोगों ने बीच बचाव किया और मामले की सूचना शिवपुर पुलिस को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को दीनदयाल अस्पताल लेकर गई। अस्पताल गेट पर पुलिस ने एंबुलेंस से उतारने के लिए देखा तो वह भाग चुका था। घायल युवक रास्ते मे कूद कर कहीं भाग निकला, देर रात्रि तक पुलिस घायल को खोजने में जुट गई। इसके बाद सुबह तक उसका कोई अता-पता नहीं चला। हालांकि शिवपुर पुलिस सुरक्षा से उसके भागने पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आज सुबह दर्जनों की संख्या में विकास के परिजनों ने पुलिस चौकी पर हंगामा काटा और झगड़ा मे बुरी तरह मार पीट करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस के अनुसार अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज मे साफ दिखाया कि युवक अपने साथी के साथ खुद से बाहर निकल कहीं चला गया।

Leave a Reply