DniNews.Live

वाराणसी पहुंचे सांसद मनोज तिवारी:बोले-पूरे दुनिया में युद्ध चल रहा है और भारत में खेल हो रहा है,बिहार की तरह यूपी भी जीतेंगे

वाराणसी में आयोजित एक क्रिकेट आयोजन के दौरान सांसद मनोज तिवारी ने जहां खेल भावना की सराहना की, वहीं विपक्षी दलों पर जमकर निशाना भी साधा। रोटरी प्रीमियर लीग 2026 के मौके पर पहुंचे तिवारी ने कहा कि आज पूरे देश में क्रिकेट का उत्साह देखने को मिल रहा है, जो अपने आप में गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि “जब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, ऐसे समय में भारत में खेलों का आयोजन होना देश की स्थिरता और मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है।” इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास ही नहीं, बल्कि देश को फिट और सक्रिय बनाना भी है। उन्होंने “खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया” के नारे को दोहराते हुए खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। रोटरी प्रीमियर लीग में भागीदारी मनोज तिवारी ने बताया कि वह रोटरी प्रीमियर लीग 2026 के आयोजन में शामिल होने के लिए वाराणसी आए हैं और इस पहल की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और लोगों को नियमों का पालन करने और अनुशासन में रहने की प्रेरणा देते हैं। मनोज तिवारी ने विपक्ष पर किया तीखा कटाक्ष खेल के मंच से ही तिवारी ने विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप में लगा हुआ है, जबकि सत्तारूढ़ दल विकास और राष्ट्रहित के मुद्दों पर काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले चुनावों में परिणाम बिहार की तरह ही होंगे और विपक्ष को हार का अंदाज़ा भी नहीं लगेगा। तिवारी ने यह भी कहा कि “जो पार्टियां आज विपक्ष में हैं, उनकी स्थिति भविष्य में इतनी कमजोर हो जाएगी कि उन्हें विपक्ष में बैठने की जगह भी नहीं मिलेगी।” कानून और नियमों की बात मनोज तिवारी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी नियम और कानून के तहत काम करती है और आगे भी उसी मार्ग पर चलेगी। उन्होंने विपक्षी दलों को “देश विरोधी मानसिकता” वाला बताते हुए कहा कि जनता उन्हें जवाब देगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *