DniNews.Live

वाराणसी के पेट्रोल की खपत बढ़ी,टंकी फुल करा रहे ग्राहक:15-20 मिनट का लग रहा है वक्त, अधिकारी बोले- घबराएं नही,जनपद में तेल की संकट नही है

वाराणसी शहर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाहों से पेट्रोल पम्पों पर भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग अपने बाइक, कार आदि के टैंक फुल कराने लगे हैं। नतीजा यह हुआ कि कई पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल ही खत्म हो जा रहे है‌। डर के मारे लोग अपनी गाड़ियों के टैंक फुल कराने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए, लोगों ने कहा कि कितना भी समय लगे लेकिन तेल लेकर ही घर जाएंगे वहीं कुछ लोगों ने कहा कि तेल इसलिए फुल करवा रहे हैं जिससे बार-बार लाइन में न लगा पड़े। अब जानिए तेल भरवाने पहुंचे लोगों ने क्या कहा… चार गुना बढ़ी है तेल की खपत एडीएम सप्लाई अमित कुमार मालवीय ने कहा – प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, आम दिनों की तुलना में बुधवार से अबतक ईंधन की औसत खपत में चार गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह स्थिति केवल पैनिक बाइंग के कारण उत्पन्न हुई है। अफवाहों के चलते लोग अपनी जरूरत से कहीं अधिक ईंधन भरवाने लगे, जिससे सप्लाई चेन पर अचानक दबाव बढ़ गया। वाराणसी में ईंधन की कोई कमी नहीं है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा फैलाई गई अफवाहों के कारण भीड़ बढ़ी है। हम जनता से अपील करते हैं कि वे घबराएं नहीं और सामान्य रूप से ही खरीदारी करें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *