DniNews.Live

वाराणसी के पंचगंगा घाट पर डूबा युवक:बिहार से काशी घूमने आये थे, नाविक बोले- मना करने पर बोले तैराक हूं

वाराणसी के पंचगंगा घाट पर स्नान करते समय एक युवक गंगा में डूब गया बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त के साथ वाराणसी घूमने आया था गंगा स्नान करने के बाद सभी काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने के लिए जाने वाले थे लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण उनका पैर फिसल गया और गंगा में डूब गए। मृतक की पहचान श्याम कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। नाविकों ने पुलिस को दी सूचना स्थानीय नाविकों ने बताया कि जब युवक स्नान कर रहे थे उस दौरान उनके साथी फोटो खींच रहा था। दोनों को गहरे पानी में जाने के लिए मना किया गया था लेकिन नहीं माने हालांकि जब वह डूब रहा था तो कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई आधे घंटे के अंदर एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आधे घंटे बाद NDRF ने निकाला बाहर एनडीआरएफ की टीम ने लगभग आधे घंटे गंगा के पानी में युवक का तलाश किया जिसके बाद उसका शव बाहर निकल गया। मेडिकल चेकिंग के दौरान उसे मृत्यु पाया गया इसके बाद उसकी बॉडी को शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने युवक के पिता को इसकी जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि अभी वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था घर में उसके पिता एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *