DniNews.Live

वाराणसी की रेप पीड़िता के लिए मांगा न्याय:जिला मुख्यालय पर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, कानपुर के बिठूर विधायक पर लगाए आरोप

वाराणसी की नाबालिग बेटी के साथ कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 25 मार्च को बीएनएस की धारा 173 में मुकदमा दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन लगातार पुलिसिया कार्रवाई पर कांग्रेस और विपक्षी दल सत्ता के इशारे पर कार्रवाई करने एक आरोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी महानगर महिला कांग्रेस और जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के नाम एक पत्रक सौंपकर इस विषय में कड़ी कार्रवाई की बात कही। नहीं मिला बेटी को न्याय तो करेंगे सड़क से संसद तक प्रदर्शन महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आराधना यादव ने बताया – कानपुर में जिस तरह से दबंगों द्वारा काशी की नाबालिग बेटी का सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने दबाव बनवाकर एफआईआर दर्ज कराई गई। लेकिन सत्ता पक्ष के एक विधायक के इशारे पर अब इस मामले में लीपापोती की जा रही है। यदि इस मामले में लिपाओती हुई तो महिला कांग्रेस सड़क से संसद तक प्रदर्शन करेंगे। कानपुर के बिठूर थाने में दर्ज हुई FIR कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा – कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र के एक कस्बे काशी की एक नाबालिग लड़की के साथ निहाल सिंह, निशांत सिंह और पदम् त्रिपाठी ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर भाग गए। इसपर जब विपक्ष ने आवाज उठाई तो FIR दर्ज की गई। लेकिन पुलिस ने मुख्य आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। बिठूर विधायक के कहने पर हो रही लीपापोती राघवेंद्र चौबे ने कहा – सामूहिक दुष्कर्म में जिनका नाम आया ये सभी सत्ताधारी पार्टी के करीबी रहे हैं। पुलिस ने एक दो लोगों को गिरफ्तार किया पर अब सत्ता पक्ष के बिठूर विधायक के निर्देश पर बिठूर पुलिस केस में लीपापोती में लगी हुई है। वहीं परिजनों को केस हटाने की धमकी भी मिल रही है। बिटिया को मिले सुरक्षा राघवेंद्र चौबे ने कहा – आज हम सभी ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर काशी की बेटी की सुरक्षा और परिवार की सुरक्षा और न्याय के लिए बात की है। जिसपर उन्होंने यथा संभव कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *