वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार की सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। एयरपोर्ट से बुर्का पहनकर मुंबई जाने वाली हिंदू युवती को सीआईएसएफ के जवानों ने संदेह के आधार पर रोक लिया। युवती के साथ एक मुस्लिम युवक भी था और वही उसे अपने साथ लेकर मुंबई जा रहा था। दोनों को रोकने के साथ सुरक्षाकर्मियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस एयरपोर्ट पहुंची। पुलिस ने युवती और युवक को थाने लेकर जाकर परिजनों को फोन करके जानकारी दी। जांच के बाद ही दोनों की आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मुस्लिम युवक इमरान खान है जो गाजीपुर का रहने वाला है जो युवती को लेकर मुंबई जा रहा था। युवती बिहार के गोपालगंज जिले की रहने वाली है। एयरपोर्ट के टर्मिनल में सुरक्षा जांच के दौरान जब जवानों ने युवती की पहचान पत्र की जांच की तो उसका नाम हिंदू था। इस दौरान बुर्का पहनने का कारण पूछा गया। शुरुआत में युवती सुरक्षा कर्मियों से झूठ बोलकर बरगलाती रही। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह इमरान के साथ अपने प्रेमी के पास मुंबई जा रही है। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा और संदेह होने के कारण जवानों ने दोनों को रोक लिया। प्राथमिक जांच और पूछताछ में पता चला कि इमरान युवती को उसके रिश्तेदार के पास ले जा रहा है। उसका रिश्तेदार मुंबई में प्लंबर का काम करता है तथा वह युवती से प्रेम करता है। इस बारे में फूलपुर थाने के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि युवती और युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा है। दोनों से पूछताछ जारी है। परिजनों के थाने पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Reply