DniNews.Live

वाराणसी एयरपोर्ट पर बारहसिंगा-सीग समेत विदेशी तस्कर गिरफ्तार:बनारस से लगेज में छिपाकर सींग लेकर जा रहा था बैंकॉक, CISF ने स्कैनर में पकड़ा

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर सीआईएसएफ ने बारहसिंगा के सींग लेकर जा रहे विदेशी तस्कर को दबोच लिया। सीआईएसएफ सिक्योरिटी प्वाइंट के स्कैनर में जांच के दौरान लगेज में बारहसिंगा का सींग बरामद हुआ। वाराणसी से बैंकॉक की फ्लाइट में बारहसिंगा के अंगों की तस्करी की जा रही थी। सींग मिलते ही हड़कंप मच गया, सुरक्षा बलों ने विदेशी यात्री को हिरासत में ले लिया। विदेशी यात्री से प्रतिबंधित बारहसिंगा का सींग के बारे में पूछताछ शुरू कर दी गई है। एयपोर्ट के अनुसार रविवार दोपहर हिरासत में लिया गया विदेशी नागरिक दमित्री ब्रेकिन एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-215) से वाराणसी से बैंकॉक जाने वाला था। यह विमान दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान कर शाम 6:05 बजे बैंकॉक पहुंचता है। विमान के प्रस्थान से पूर्व यात्रियों के पासपोर्ट, वीजा और सामान की जांच की जा रही थी। इसी दौरान सीआईएसएफ के जवानों को एक विदेशी यात्री उसके बैग में वन्यजीव का अंग होने का संदेह हुआ। बैग की तलाशी लेने पर उसके भीतर से बारहसिंगा का सींग बरामद हुआ। ​सींग बरामद होने के बाद सीआईएसएफ ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। क्योंकि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत बारहसिंगा के अंगों का परिवहन और व्यापार पूरी तरह प्रतिबंधित है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि विदेशी यात्री के पास यह सींग कहाँ से आया और इसके पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का हाथ तो नहीं है। फिलहाल यात्री से पूछताछ जारी है। इस बारे में फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि पकड़े गए यात्री से पूछताछ की जा रही है। वन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद वन विभाग के अधिकारियों द्वारा ही कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *