DniNews.Live

वाराणसी अवध-अपार्टमेंट में 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत:चीखते हुए 3 सेकेंड में सिर के बल गिरी, गहरी चोट से तोड़ा दम

वाराणसी में रविवार की दोपहर शिवपुर थाना क्षेत्र के अवध अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अपार्टमेंट के फ्लैट की बालकनी पर खड़ी महिला तीन सेकेंड में नीचे आकर गिरी, सिर के बल गिरते हुए उसे गहरी चोट लगी और महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के गिरते ही सबसे पहले गार्ड ने देखा और शोर मचाया। आनन फानन में जुटे लोगों ने महिला की जांच की, उसे अस्पताल ले जाना चाहा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजन भी नीचे आए और पुलिस को घटना की सूचना दी। परिजनों ने अब तक पुलिस को महिला के गिरने की कोई ठोस जानकारी नहीं दी। बताया कि वह बालकनी पर खड़ी थी और पता नहीं कब गिर पड़ीं। शिवपुर थाना पुलिसने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, बाकी अन्य पहलुओं पर मामले में जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *