वल्लीपुर टोल प्लाजा क्षेत्र में नहर पटरी की सड़क को जेसीबी से खोदे जाने के बाद किसानों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। किसानों का आरोप है कि टोल प्लाजा कर्मियों ने जानबूझकर यह खड़ंजा मार्ग खुदवाया है, जिससे उनके खेतों तक पहुंचने का रास्ता बाधित हो गया है। फसल की ढुलाई का काम ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क टूटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली का आवागमन रुक गया है। इससे खेतों की जुताई और फसल की ढुलाई का काम प्रभावित होगा। किसानों का यह भी आरोप है कि टोल प्लाजा से टोल वसूलने के लिए उन्हें मजबूरन टोल प्लाजा मार्ग से गुजरने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। टोल प्लाजा कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल मौके पर जांच कराने और खोदी गई सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। अधिकारियों का कहना है उन्होंने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी अपील की है। इस मामले पर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की जांच की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply