DniNews.Live

वलीमा का खाना खाने से 30 लोग बीमार:बाराबंकी में शादी में गए थे सभी लोग, उल्टी-दस्त के बाद CHC में भर्ती

बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र स्थित लाला पुरवा गांव में एक शादी में वलीमा का खाना खाने से करीब 30 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी प्रभावितों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। यह घटना दोपहर में भोजन करने के लगभग एक-दो घंटे बाद सामने आई, जब लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। एक के बाद एक कई लोगों में उल्टी और दस्त जैसे समान लक्षण दिखाई देने लगे, जिससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सभी बीमार व्यक्तियों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव भी अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीमार हुए लोगों में मोहम्मद शरिक, मोहम्मद सफात, सान वारिश, जिया, फाहरुन निशा, मोहम्मद अनीश, रफिया, मोहम्मद जावेद, रहमा, मोहम्मद इरफान, जब्बार और असमीन रजा सहित अन्य शामिल हैं। फिलहाल, सभी मरीजों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले की गहन जांच में जुट गया है ताकि फूड प्वाइजनिंग के सटीक कारण का पता लगाया जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *