सिटी रिपोर्टर |समस्तीपुर साल 2026 का आगमन वृहस्पतिवार को हो रहा है। इस साल गुरु वृहस्पति का शुभ फल वर्षभर प्राप्त होता रहेगा। वर्ष का मूलांक 1 होने से सूर्यदेव की भी कृपा दृष्टि रहेगी। जनजीवन में सन्मार्ग, न्याय और आरोग्य की ओर कदम बढ़ाने का प्रयास देखा जाएगा। वैश्विक स्तर पर परस्पर टकराव की स्थिति रहेगी। सैन्य शौर्य में वृद्धि होगी। समस्तीपुर के पंडित विजयशंकर झा के अनुसार वर्ष के पूर्वार्ध में कृषि जगत में खाद्यान्नों के भाव सामान्य रहेंगे। बाजार में फरवरी से अप्रैल तक सोने-चांदी के भाव में वृद्धि होगी। श्रमिक संगठनों में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी विशिष्ट जन की क्षति होगी। राजनैतिक परिस्थितियां स्थिर रहेगी। नेता पुत्रों का राजनीति में आगमन होगा।
https://ift.tt/DBStzGV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply