वर्ल्ड हेल्थ डे पर गोरखपुर को मिली नई सौगात:आयुष्मान आरोग्य कैंप और HVP वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई


                 वर्ल्ड हेल्थ डे पर गोरखपुर को मिली नई सौगात:आयुष्मान आरोग्य कैंप और HVP वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई

वर्ल्ड हेल्थ डे पर गोरखपुर को मिली नई सौगात:आयुष्मान आरोग्य कैंप और HVP वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई

गोरखपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें बरही गांव से केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने आयुष्मान आरोग्य शिविर और पचास बेड के अस्पताल पर नई स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की। वहीं जिला महिला अस्पताल से सीएमओ डॉ. राजेश झा और SIC डॉ. जय कुमार ने एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत की। इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय में भी हेल्थ चेकअप कैंप एंड पिंक कार्ड अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने भी हिस्सा लिया। एनीमिया और पीरियड की जागरूकता जरुरी- कमलेश पासवान
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बरही गांव में स्वास्थ्य सेवाओं और शिविर के शुभारंभ के मौके पर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने बालिकाओं में एनीमिया की समस्या और मासिक धर्म स्वच्छता पर जनजागरूकता की आवश्यकता बताई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बरही सीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाए और सभी प्रमुख सेवाएं निर्बाध तौर पर जारी रहें। इस अवसर पर विधायक श्रवण निषाद ने कहा कि सरकार के प्रयासों से स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति आई है। लोगों को घर के निकट अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगी हैं। 300 गांवों में विकसित होगा आयुष्मान आरोग्य कैंप-CMO
सीएमओ डॉ.राजेश झा ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य शिविर जिले के करीब 300 गांवों में आयोजित किया जाएगा। वहां पर एमएमयू और एआई बेस एक्स-रे मशीन से जांच कर नये टीबी मरीजों का पता लगाया जाएगा। शिविर 100 दिन चलेगा। DDU में 145 स्टूडेंट्स का हुआ हेल्थ चेकअप
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने इस पहल में सहयोग के लिए विभाग के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर एम्स गोरखपुर की तरफ से सर्वाइकल कैंसर की स्क्रिनिंग के लिए भी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 145 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें से 132 लोगों में हीमोग्लोबिन और रैंडम ब्लड शुगर की भी जांच हुई। जिला महिला अस्पताल में HVP वैक्सीनेशन की शुरुआत
वहीं जिला महिला अस्पताल से स्कूली छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण किया गया। यह टीका 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों को लगाया जाएगा। महिला अस्पताल में यह टीका प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ झा ने बताया कि यूविन पर रजिस्ट्रेशन करवा कर यह टीका लगवाया जा सकता है। एम्स गोरखपुर और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी यह टीका लगवाया जा सकेगा। एम्स गोरखपुर में सोमवार और शनिवार, जबकि मेडिकल कॉलेज में बुधवार और शुक्रवार को टीकाकरण की योजना है। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाया जाता है। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नंदलाल कुशवाहा सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein