DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के जॉर्जिया में गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में एक होटल में व्यक्ति ने दो पुलिस वालों पर गोली चला दी। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल है। इस व्यक्ति से पुलिस होटल में पूछताछ करने पहुंची थी। ग्विनेट काउंटी पुलिस प्रमुख जे.डी. मैकक्लर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गोली चलाने वाले संदिग्ध को भी एक अधिकारी ने गोली मार दी थी और उसका इलाज चल रहा है। यह गोलीबारी रविवार सुबह स्टोन माउंटेन के पास हुई, जो अटलांटा से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि एक कॉलर की रिपोर्ट के बाद अधिकारियों को एक होटल भेजा गया था, जिसमें बताया गया था कि वहां ठहरे एक व्यक्ति ने कमरा किराए पर लेने के लिए धोखाधड़ी या जालसाजी का इस्तेमाल किया था।


https://ift.tt/8zCaJ5w

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *