DniNews.Live

वर्दी में ही फंदे पर लटक गया था कमांडो:प्रयागराज में स्टूल पर चढ़कर फंसाया गले में फंदा, वजह दूसरे दिन भी राज बनी रही

प्रयागराज में एक दिन पहले सुसाइड करने वाले पुलिस कमिश्नर के एस्कॉर्ट का कमांडो कृपाल सिंह वर्दी में ही फंदे पर लटक गया था। बेड पर स्टूल रखकर उसने गले में फंदा फंसाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि उसने सुसाइड किया। फिलहाल वजह दूसरे दिन भी राज बनी रही। बेड पर पड़े थे जूते
पुलिस सूत्रों ने बताया, जैसे ही कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो सामने ही कृपाल का शव फंदे पर लटका मिला। उसने वर्दी पहन रखी थी और सिर्फ जूते ही उतारे थे। बेड पर ही जूता भी रखा हुआ था। उसका एक पैर बेड पर जबकि दूसरा नीचे लटक रहा था। लाल रंग की नॉयलॉन की रस्सी से फंदा बनाया गया था। बेड पर ही स्टूल गिरा पड़ा था। साथ ही जमीन पर एक पोर्टेबल फोल्डिंग टेबल भी पड़ी हुई थी। ड्यूटी से आने के कुछ देर बाद ही घटना
पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण एंटी मॉर्टम हैंगिंग आया है, जिससे साफ है कि उसने सुसाइड किया। मौके की स्थिति और प्रारंभिक छानबीन में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह भी माना जा रहा है कि 18 मार्च की रात आठ बजे ड्यूटी से आने के कुछ देर बाद ही उसने सुसाइड कर लिया था। दरअसल उसने वर्दी भी नहीं उतारी थी और माना जा रहा है कि ड्यूटी से लौटने के तुरंत बाद ही कुछ ऐसा हुआ, जिससे नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। दरोगा बनना था, दी थी परीक्षा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कृपाल आरक्षी के पद पर भर्ती तो हो गया था लेकिन वह दरोगा बनना चाहता था। वह लगातार तैयारी कर रहा था और तीन दिन पहले एसआई भर्ती की परीक्षा देने भी गया था। इसकी चर्चा उसने अपने साथियों से भी की थी। उसके कमरे में पुलिस भर्ती से संबंधित किताबें भी मिली हैं। वजह स्पष्ट नहीं
उसने सुसाइड क्यों किया, यह फिलहाल दूसरे दिन भी स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह बात सामने आई है कि उसकी पत्नी बच्चों को लेकर उसके साथ रहना चाहती थी जबकि अभी वह इसके लिए तैयार नहीं था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यही बात थी जिसे लेकर उसने ऐसा कदम उठाया। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि वजह पता नहीं चल सकी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम ही शव लेकर परिजन चले गए थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *