DniNews.Live

वर्दी में रील बनाना दरोगा-महिला सिपाही को पड़ा भारी:हरदोई में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश

हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा और महिला सिपाही की वर्दी में सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है। इस रील में दोनों पुलिसकर्मी एक स्थानीय भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ गाना “एक फोन पे चौकी हिले, दूसरे पे थाना” में दिख रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ने अशोक कुमार मीणा ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच एएसपी आलोक राज नारायण (शाहाबाद सर्किल) कर रहे हैं। बताया गया कि यह रील तथाकथित भाजपा नेता की आईडी से साझा की गई है। फिर देखते ही देखते रील तेजी से सोशल मीडिया पर वाइरल हो गई। वायरल वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। एएसपी आलोक राज नारायण (शाहबाद सर्किल) ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया भाजपा से जुड़ा हूं, सदस्यता नहीं ली है पिहानी कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर निवासी इलियास ने बताया कि यह वीडियो उन्होंने 30 मार्च को शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर मझिला थाना क्षेत्र के अयारी गांव के पास बनाया था। वहां दरोगा और महिला सिपाही एक जांच के मामले में दुर्घटना स्थल पर आए थे। उसी दिन रात के समय उनकी पुत्री ने भूल वश यह रील उनकी आईडी पर अपलोड कर दी। 31 मार्च को उन्हें जब रील वायरल होने की बात मालूम चली तो उन्होंने आईडी से रील को डिलीट कर दिया। बताया वह भाजपा से जुड़े हैं लेकिन उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता नहीं ली है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *