DniNews.Live

लोहिया जयंती पर अखिलेश को CM बनाने का संकल्प:संभल में सपा ने मनाई डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती, गोष्ठी का आयोजन

सम्भल में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ के कार्यालय पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए फिरोज़ खाँ ने डॉ. लोहिया के जीवन और सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोहिया ने किसानों, मजदूरों, गरीबों, युवाओं, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनकी विचारधारा समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित थी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोहिया जी के आदर्शों पर चलकर समाज के सभी वर्गों की सेवा करती रहेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत ‘पीडीए चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूत करना और उन्हें 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यक्रम में आरिफ खाँ, रामरहिस यादव, वीरेश यादव, राजेश यादव, गौरव यादव, जाहिद खाँ, इमरान खाँ, शान कुरैशी, फैज़ान शाही, अब्बास खाँ, प्रेम यादव, सुभाष मोनिस, सालिम बाबू खाँ, गुलाम मुस्तुफा और जबर सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन एकजुटता और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *