DniNews.Live

लोहिया अस्पताल में नशे में मरीज ने की अभद्रता:एआरवी वैक्सीन लगवाने आया था, स्टाफ से गाली-गलौज की

फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एआरवी वैक्सीन लगवाने आए एक मरीज ने चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता की। मरीज शराब के नशे में था और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम की है। गजेंद्र सिंह नामक एक मरीज एआरवी वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल आया था। उसके साथ चार से पांच तीमारदार भी थे। फार्मासिस्ट द्वारा मरीज को वैक्सीन लगाई गई। डॉ. चतुर्वेदी के अनुसार, मरीज शराब के नशे में था और उसने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसे ऐसा करने से रोका गया, तो वह स्वास्थ्य कर्मियों से उलझ गया और उनके साथ अभद्रता करने लगा। मामला बढ़ने पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। उन्होंने मरीज और उसके तीमारदारों को इमरजेंसी से बाहर निकाला। अस्पताल परिसर में भी मरीज गाली-गलौज करता रहा, जिसके बाद उसके साथ आए लोग उसे लेकर चले गए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *