DniNews.Live

लोधी राजपूत महासभा की नई टीम घोषित:कमलेश राजपूत को उपाध्यक्ष बनाया गया, कहा- नई कार्यकारिणी से समाज को नई दिशा मिलेगी

मैनपुरी में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन शनिवार को मैनपुरी शहर के देवी रोड स्थित रॉयल पैलेस में किया गया। बैठक में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर मनोनयन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ सिंह वर्मा ने वीरांगना महारानी अवन्तिबाई के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह वर्मा और प्रदेश सचिव व ब्लॉक प्रमुख कश्मीर सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष नारम सिंह राजपूत ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें कमलेश राजपूत को उपाध्यक्ष, उजागर सिंह राजपूत को कोषाध्यक्ष, हाकिम सिंह राजपूत और नरवेश राजपूत को महामंत्री बनाया गया। अभिलाख सिंह राजपूत को मंत्री, रामदयाल राजपूत को प्रचार मंत्री, शिवचरन सिंह राजपूत और विमल राजपूत को जिला मीडिया प्रभारी तथा विश्व मोहन राजपूत को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह वर्मा ने संगठन की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज के विकास का आधार उसकी एकजुटता होती है। उन्होंने बताया कि जब तक समाज संगठित होकर कार्य नहीं करेगा, तब तक उसकी प्रगति संभव नहीं है। एक एकजुट समाज ही अपनी संस्कृति, परंपराओं और सम्मान की रक्षा कर सकता है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बैठक में जिलाध्यक्ष नारम सिंह राजपूत, कश्मीर सिंह लोधी, संजीव राजपूत, विमला राजपूत, डॉ. तालेराम वर्मा, हाकिम सिंह राजपूत, सुनील राजपूत, महावीर सिंह, रवी प्रधान, नरवेश राजपूत, शशि राजपूत, सुभाष चंद्र, नितिन राजपूत, नरेंद्र राजपूत, रामवीर लोधी, अनीता राजपूत और श्रीकृष्ण राजपूत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *