मुंगेर पुलिस ने वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में चलाए गए आक्रामक अभियानों के परिणामस्वरूप, वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में अपराध के आंकड़ों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। हत्या के मामलों में लगभग 50 प्रतिशत की कमी एसपी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में जिले में हत्या के 62 मामले दर्ज किए गए थे, जो वर्ष 2025 में घटकर 31 रह गए। यह हत्या के मामलों में लगभग 50 प्रतिशत की कमी दर्शाता है। महिला संबंधी अपराधों में भी गिरावट आई है, जहां 2024 में 44 मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2025 में यह संख्या 37 रही। आर्म्स एक्ट के तहत इस साल 84 केस दर्ज लूट के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में लूट के 27 मामले सामने आए थे, जबकि 2025 में यह संख्या घटकर 12 हो गई। आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामलों में भी गिरावट देखी गई; पिछले वर्ष 96 केस दर्ज हुए थे, जबकि इस वर्ष 84 केस दर्ज किए गए। अनुसूचित जाति और जनजाति से जुड़े मामलों में भी राहत मिली है, जो 2024 में 43 से घटकर 2025 में 24 हो गए। मुंगेर लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण के लिए जाना जाता रहा है। इस चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने वर्ष 2025 में भी सख्त कार्रवाई जारी रखी। वर्ष 2024 में 52 मिनीगन फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ कर 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। छापेमारी कर 55 मिनीगन फैक्ट्रियों का किया खुलासा वहीं, वर्ष 2025 में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 55 मिनीगन फैक्ट्रियों का उद्भेदन किया गया और आर्म्स एक्ट के तहत 65 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अतिरिक्त, अवैध हथियार से जुड़े कुल 204 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन छापों के दौरान 1968 जिंदा कारतूस, 72 खोखा और 53 मैगजीन बरामद की। नक्सल गतिविधियों के खिलाफ भी पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज रखी। वर्ष 2025 में 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 4 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस प्रकार कुल 10 नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शराब और नशे के खिलाफ बड़ी बरामदगीउत्पाद अधिनियम के तहत जिले भर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने 15,675.79 लीटर देशी शराब और 14,687.328 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इसके अलावा 94.08 किलो गांजा, 143.7 ग्राम ब्राउन शुगर और 58.55 ग्राम स्मैक भी बरामद किया गया।
https://ift.tt/PWGsjhU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply