DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लूटपाट के दौरान अपराधियों ने युवक को मारी गोली:आरा में एडमिट, कंधे पर लगी बुलेट; 50 हजार रुपए लेकर अस्पताल जा रहा था

बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। बाएं साइड कंधे पर बुलेट लगी है। दोस्तों की मदद से इलाज के लिए आरा में एडमिट कराया गया है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना पुराना भोजपुर गांव की है। घर से 200 मीटर की दूरी पर 3 बदमाशों ने घेरा घायल की पहचान वार्ड 13 निवासी योगेंद्र सिंह के पुत्र शिवम कुमार(21) के तौर पर हुई है। पीड़ित ने बताया कि बक्सर के एक निजी अस्पताल में भांजे का जन्म हुआ था। रविवार की रात अपने घर से करीब पचास हजार रुपए लेकर अस्पताल जाने के लिए निकला था। इसी बीच घर से दो सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया। पॉकेट में रखे रुपए छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने अपने कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली सीधे कंधे पर जा लगी। इसके बाद बदमाश बाइक से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। तीनों बदमाश गांव के ही रहने वाले है। गोली इसके बाद अपने दोस्त और परिवार वालों को सूचना दिया। आपसी विवाद में वारदात को अंजाम वहीं, मेडिकॉन हॉस्पिटल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर सूर्यकांत निराला ने बताया कि युवक को कंधे पर गोली लगी है। काफी खून बह गया है। ऑपरेशन करके बुलेट को निकाल लिया गया है। ऑब्जर्वेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। युवक खतरे से बाहर है। युवक गांव में बारात में शामिल होने गया था,इसी बीच खाना खाने के बाद अन्य लोगों से झगड़ा हो गया। रास्ते में उसे गोली मार दी। वहीं, थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है। जख्मी युवक ने तीन लोगों का नाम बताया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


https://ift.tt/3BHEGbI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *