पंजाब में लुधियाना के होटल में अपनी गर्लफ्रेंड रेखा का मर्डर कर भागा युवक अमित निषाद अस्पताल में डॉक्टरों और पुलिस को गुमराह करता रहा। वह अपना कटा हुआ प्राइवेट पार्ट लेकर अस्पताल पहुंचा था। जब उससे डॉक्टर ने कटने का कारण पूछा तो उसने बताया कि बदमाशों ने हमला कर दिया था। इसके बाद जब पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवक से पूछताछ की तो उसने पुलिस को भी वही कहानी बताई। हालांकि, इसी दौरान जब पुलिस को होटल के कमरे में महिला की अर्धनग्न लाश मिलने और हत्यारोपी के भागने की सूचना मिली तो युवक से फिर पूछताछ की गई। इस बार आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही महिला की हत्या की है। युवक का चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। जबकि, महिला का शव लुधियाना के सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। सोमवार को महिला के परिजन पहुंचेंगे। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कर उसे परिजन को सौंपा जाएगा। रेखा पेशे से नर्स थी। होटल से भागकर अमित ने बनाई थी कहानी… मृतका रेखा के बेटे भाई को सौंपे गए
मृतक रेखा के दो बेटे हैं, जिन्हें पुलिस ने रेखा के भाई के हवाले कर दिया है। रेखा का भाई कोहाड़ा में किसी फैक्ट्री में काम करता है। उसने जब सोशल मीडिया पर रेखा की तस्वीरें मृत हालत में देखीं तो उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने दोनों बच्चों को उसके सुपुर्द कर दिया। सोमवार को रेखा के परिजन लुधियाना सिविल अस्पताल पहुंचेगें। तब उसके शव का पोस्टमॉर्टम होगा और शव परिजन को सौंपा जाएगा। एंब्रॉयडरी का काम करता था अमित, रेखा नर्स
जानकारी के अनुसार, अमित एंब्रॉयडरी का काम करता था। जबकि, उसकी गर्लफ्रेंड रेखा एक अस्पताल में नर्स थी। वह अपने पति से अलग होकर रहती थी। उसका पति के साथ कानूनी विवाद भी चल रहा था। दोनों करीब ढाई साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 3 पॉइंट में जानिए, आरोपी ने कैसे दिया कत्ल को अंजाम… ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना के होटल में नर्स हत्याकांड:संबंध बनाते बॉयफ्रेंड ने कहा- मेरी सगाई कर दी; गुस्साई गर्लफ्रेंड ने प्राइवेट पार्ट काटा तो कत्ल कर डाला पंजाब के लुधियाना के इंडो-अमेरिकन रेस्टोरेंट में कत्ल की गई रेखा नर्स थी। उसका कत्ल कर भागा बॉयफ्रेंड अमित निशाद एंब्रॉयडरी का काम करता था। होटल में संबंध बनाते वक्त अमित ने रेखा को बता दिया कि घरवालों ने उसकी सगाई कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…
https://ift.tt/iWdvCZN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply