बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड भले ही शुरु ना हुई हो लेकिन व्यावसायिक गतिविधियां यहां जरूर शुरु हो गईं हैं। यहां की दीवारों पर जगह जगह विज्ञापन चिपकने शुरु हो गए हैं। मेडा को भले ही लाभ ना हो लेकिन विज्ञापन लगाने वालों ने फायदा उठाना शुरु कर दिया है। चौकाने वाली बात यह है कि जिस दीवार पर यह पोस्टर चस्पा हुए हैं, उन पर क्रांति गाथा लिखी जानी है। वाहन चलते ही बढ़ने लगी गतिविधियां
लिंक रोड की सड़क बनते ही उस पर वाहन चलने लगे हैं। धीरे धीरे यहां वाहनों की संख्या बढ़ रही है। इसका लाभ सीधे विज्ञापन लगाने वाली कंपनियां उठाना चाहती हैं। यही वजह है कि अभी अधिकृत रूप से इस रोड को नहीं खोला गया है लेकिन विज्ञापन कंपनियों ने अपनी दस्तक यहां दे दी। जगह जगह दिखाई दे रहे विज्ञापन
लिंक रोड करीब 900 मीटर लंबी है। यहां एक तरफ जैन नगर के अवास बने हैं तो दूसरी ओर सेना की आठ फुट ऊंची दीवार है। कुछ दिन पहले सेना की दीवार पर विज्ञापन चस्पा कर दिया गया। यह पहला विज्ञापन था। किसी ने आपत्ति नहीं की तो विज्ञापन लगने शुरु हो गए। यहां चार से पांच जगह विज्ञापन लग चुके हैं। मनमानी ना रुकी तो बढ़ेगी मुश्किल
लिंक रोड पर मनमानी बढ़ी है। पहले यहां मनमाने ढंग से वाहन दौड़ने लगे। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बागपत रोड के प्रवेश द्वार पर कई एक्सीडेंट भी हो गए हैं। इसके बाद वाहनों के प्रवेश पर बैरिगेटिंग कर पाबंदी लगा दी गई। इसके बावजूद विज्ञापन कंपनी के कर्मचारियों ने कई जगह पेटिंग कर डाली है। हर दिन संख्या बढ़ रही है। घरों से झांकते पाइप बनेंगे मुसीबत
लिंक रोड बनने से पहले यहां जैन नगर के घरों का पिछला दरवाजा खुलता था। अधिकांश हर घर में लगे एसी की आउट डोर इसी ओर दिखाई दे रही है। चौकाने वाली बात यह है कि छतों के पानी की निकासी के लिए भी पाइप लिंक रोड की तरफ ही डाले गए। अभी भी वह पाइप जस के तस हैं। ऐसे में ट्रैफिक शुरु होने से पहले इनका इंतजाम जरूरी है। लिंक रोड पर चाहिए यह व्यवस्थाएं : – ट्रैफिक चलने से पहले यहां उचित प्रकाश व्यवस्था जरूरी है।
– प्रवेश द्वार पर जाम ना लगे, इसके लिए रास्ते का चौड़ीकरण जरूरी है।
– शाम होते ही रास्ता सूना हो जाता है। स्थाई पुलिस बूथ जरूरी है।
– जैन नगर के लोगों ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, इनकी संख्या बढ़नी चाहिए।
– कानून व्यवस्था के दृष्टिगत लिंक रोड पर पुलिस गश्त बढ़नी चाहिए।
https://ift.tt/SEfIJXR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply