DniNews.Live

ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह:जूनियर स्कूल के छात्रों को शिक्षा व सह-पाठ्यक्रम में सम्मान

ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज के जूनियर स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा , जहां नन्हे विद्यार्थियों की मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत लेडी प्रिंसिपल मिसेज ए. डैस के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में विशेष प्रतिभा होती है, जिसे सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से निखारा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि सच्ची सफलता केवल अच्छे अंकों से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और समग्र विकास से मिलती है।
‘आई एम वंडरफुल’ गीत प्रस्तुति ने मोहा मन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रेप विभाग की पूर्व हेड मिसेज सैंड्रा कुक थीं। उन्होंने तीन दशकों तक अपनी सेवाएं दी ।इसके बाद प्रेप विभाग के छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। ‘आई एम वंडरफुल’ गीत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। जूनियर विभाग के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कई छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। एकांतिका सिंह ने पढ़ाई और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में कई पुरस्कार जीते।कक्षा एक की रूही जावरानी को सुमी मिश्रा अवॉर्ड, कक्षा दो की बुतूल फातिमा को ग़ज़ल खन्ना अवॉर्ड और कक्षा तीन की वेदा गुप्ता को नीरा राणा मेडल प्रदान किया गया। इन मेधावियों को मिला उत्कृष्ट सम्मान कक्षा चार की मोशिता को माउवीन शॉ अवॉर्ड और सह-पाठ्यक्रम में उत्कृष्टता के लिए मंजू तिवारी अवॉर्ड से नवाजा गया। कक्षा पांच की विदिशा अग्रवाल को शालिनी पांडे स्कॉलरशिप मिली, जबकि हिबा ख्वाजा को जूनियर विभाग की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में जी.के मलिक प्राइज से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में खेल, वाद-विवाद और क्विज़ में छात्रों की उपलब्धियों को दर्शाती एक वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई, जिसने सभी को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि मिसेज कुक ने सभी विजेताओं को बधाई दी और छात्रों के सर्वांगीण विकास की सराहना की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *