मुरलीगंज (मधेपुरा) | छठ महापर्व के अवसर पर मुरलीगंज लायंस क्लब ने रविवार को श्री राम मंदिर गोल बाजार में 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब के संस्थापक अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) अनंत कुमार ने किया। स्थानीय श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में व्रतियों को सूप, साड़ी, टाब, नारियल, केला, सेब, सिंघाड़ा, मूंगफली, नारंगी, छोहरा, किसमिस, मिश्री और अन्य पूजन सामग्रियां प्रदान की गईं। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) | नयानगर पंचायत के तिवारी बासा में मंगल तिवारी सेवा संस्थान के बैनर तले रविवार को सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री, साड़ी व नगद राशि का वितरण किया गया। मंगल तिवारी हमेशा गरीबों के सुख-दुख में खड़े रहा करते थे। उन्हीं के विचारों को आगे बढ़ाते हुए यह संस्थान सदैव गरीबों, जरूरत मदों के कल्याण के लिए हर वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष सैकड़ों व्रतियों के बीच सूप, नारियल,सेव , नारंगी समेत सभी पूजन सामग्री,नगद व साड़ी का वितरण किया जाता है। त्रिवेणीगंज (सुपौल) | विस चुनाव और छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए रविवार को त्रिवेणीगंज में फ्लैग मार्च किया गया। यह मार्च त्रिवेणीगंज बाजार, दुर्गा मंदिर चौक, चिलौनी धार, डपरखा कोशी कॉलोनी चौक, लक्ष्मीनिया, एएलवाई कॉलेज रोड और जनता रोड से होकर गुजरा। मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ विभाष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार और थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। इसमें केंद्रीय अर्धसैनिक बल और महिला टाउन कांस्टेबलों की सक्रिय भूमिका रही। निर्मली | छठ को लेकर फलों के दाम में बढ़ोतरी देखी गई। विक्रेता चंदन साह ने बताया कि अन्य वर्षों की तुलना में इस बार बिक्री कम हुई है। पिछले वर्ष फलों के दाम कम थे। लोग कम फल खरीद रहे हैं। बाजार में सेब 150-180, संतरा 80-110 रुपए किग्रा, केला 70-80 रुपए दर्जन, अनार 150-250 रुपए और नारियल 50–70 रुपए प्रति पीस बिक रहे हैं।
https://ift.tt/yGveB71
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply