Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

लाखों देकर खरीदा मकान…बहू ने करा लिया बैनामा:सहारनपुर में सास – ससुर ने बहू पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप


                 लाखों देकर खरीदा मकान...बहू ने करा लिया बैनामा:सहारनपुर में सास - ससुर ने बहू पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

लाखों देकर खरीदा मकान…बहू ने करा लिया बैनामा:सहारनपुर में सास – ससुर ने बहू पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

सहारनपुर में एक बुजुर्ग दंपति ने अपनी ही पुत्रवधू समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी कर मकान अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। बुजुग्र का आरोप है कि उनकी बहू ने वकील और एक अन्य के साथ मिलकर अपने नाम पर करा ली। जबकि मकान और रजिस्ट्री के पैसे उन्होंने खुद दिए थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना सिटी कोतवाली की माधो नगर निवासी अजीत वशिष्ठ ने तहरीर देकर बताया कि वो और उनकी पत्नी उषा वशिष्ठ सीनियर सिटिजन हैं। उन्होंने मोहल्ला माधो नगर स्थित एक मकान का सौदा दीपक जौहर से तय किया था। इस मकान का बैनामा 25 अगस्त 2025 को उप निबंधक सदर तृतीय कार्यालय में कराया जाना था। पीड़ित के अनुसार, बैनामा प्रक्रिया के लिए उन्होंने कमल सिंह एडवोकेट के माध्यम से कागजात तैयार कराए और अपनी पत्नी उषा वशिष्ठ के नाम रजिस्ट्री कराने की बात कही थी। लेकिन आरोप है कि इस दौरान उनकी पुत्रवधू मानसी, विक्रेता दीपक जौहर और वकील कमल सिंह ने आपस में मिलीभगत कर धोखाधड़ी कर दी। अजीत वशिष्ठ का कहना है कि बैनामा गवाही के बहाने उनकी पुत्रवधू मानसी को साथ ले जाया गया और चालाकी से उनकी पत्नी के बजाय मानसी के नाम पर ही मकान की रजिस्ट्री करा दी गई। उस समय उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी नहीं हो सकी क्योंकि उनकी बहू लगातार उन्हें भरोसा दिलाती रही कि बैनामा उषा वशिष्ठ के नाम ही हुआ है। पीड़ित ने बताया कि अब हाल ही में उन्हें पता चला कि मकान का मालिकाना हक उनकी बहू मानसी के नाम दर्ज है। इतना ही नहीं, मानसी अब उन्हें मकान से बाहर निकालने की धमकी दे रही है और कह रही है कि मकान उसी का है। अजीत वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि उन्होंने पूरी रकम अदा की थी, लेकिन उनके ही पैसों से खरीदा गया मकान धोखे से बहू के नाम करा लिया गया। उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है और मकान वापस दिलाने की गुहार लगाई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *