DniNews.Live

लव मैरिज के 4 माह बाद ही नर्स की हत्या:गुरुग्राम के लैब टेक्नीशियन ने ‘पर्सनल बात’ करने बुलाया, इंजेक्शन लगाकर मार डाला

हरियाणा के गुरुग्राम में शादी के चार माह बाद ही प्राइवेट अस्पताल की स्टाफ नर्स काजल की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। परिजनों का दावा है कि उसके पति अरुण शर्मा को कुछ दिन पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। वह स्मैक का नशा करने का आदी था। नशा करने के लिए वह काजल से रुपयों की डिमांड करता था, नहीं देने पर कई बार मारपीट भी की। होली पर भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो वह अपने मायके गढ़ी हरसरू आ गई थी। इसके बाद अरुण भी काजल के साथ उसके मायके में रहने लगा। यहां अरुण ने घर से रुपए भी चोरी किए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि अरुण ने काजल को पर्सनल बात करने के लिए बुलाया और इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्हें बाथरूम से एक इंजेक्शन की सीरिंज मिली है। फिलहाल, आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस उसे हर संभावित जगहों पर तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस अब ये भी जांच कर रही कि अरुण ने काजल को कौन सा इंजेक्शन लगाया था। उधर, काजल के परिवार का कहना है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के बाद घरवालों को मनाकर अरेंज मैरिज की थी। मगर, चार माह में ही अरुण ने उनकी बेटी की जान ले ली। सात जन्म साथ निभाने का वादा किया था काजल के परिजनों का कहना है कि शादी से पहले अरुण ने बड़े-बड़े वादे किए थे। वह काजल से कहता था कि सात जन्म तक साथ निभाऊंगा, कभी अलग नहीं होने दूंगा। काजल ने भरोसे से उसे अपना जीवन सौंप दिया, लेकिन वह चार महीने भी साथ नहीं निभा सका। सात जन्मों का वादा काजल के लिए जहर बन गया। अपने से ज्यादा विश्वास करती थी काजल परिजनों के मुताबिक, साथ काम करते समय काजल को अरूण पर अपने से ज्यादा विश्वास था। इसीलिए वह अरूण के कहने पर तुरंत शादी के लिए मान गई। परिजनों ने एक बार तो उसे समझाया था, लेकिन वह अरूण से ही शादी करना चाहती थी। इसके बाद परिवारवाले उनकी शादी को तैयार हो गए। परिजनों के बयान से समझे काजल की मौत की कहानी… डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए भेजा बृहस्पतिवार को काजल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का कहना है कि विसरा जांच के लिए लैब भेजा गया था। विसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि काजल को कौनसा इंजेक्शन लगाया गया था। मौत की सही वजह भी तभी सामने आ पाएगी। जांच अधिकारी बोले- पुलिस जांच कर रही जांच अधिकारी एएसआई जगदीश चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। ——————— ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में विवाहिता की संदिग्ध मौत:पति पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या का आरोप, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज गुरुग्राम जिले के गढ़ी हरसरू में एक 23 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार देर रात को उसकी तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उसका पति उसे अस्पताल लेकर गया। जहां उसकी इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *