DniNews.Live

ललितपुर में 18 पार्षद भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे:नगर पालिका पर अवैध वसूली, गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप लगाया

ललितपुर में सोमवार को नगर पालिका परिषद के 18 पार्षद धरने पर बैठ गए। इनमें महिला पार्षदों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। पार्षदों ने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों में भ्रष्टाचार और गुणवत्ताहीन निर्माण की जांच की मांग की है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है और कार्य बिना किसी पारदर्शिता के कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में वाहनों और टैक्सियों से पार्किंग शुल्क तथा सफाई व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपये की अवैध वसूली की जा रही है, जिसका बंदरबांट हो रहा है। पार्षदों ने जिलाधिकारी से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जांच कराकर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *