DniNews.Live

ललितपुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ:सदर विधायक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

ललितपुर में संचारी रोगों के खिलाफ विशेष नियंत्रण अभियान बुधवार को शुरू हुआ। इस अभियान का शुभारंभ स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकालकर किया गया। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, जबकि दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक संचालित होगा। अभियान का उद्घाटन पीएन इंटर कॉलेज में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने सभी सहभागी विभागों से माइक्रोप्लान के अनुसार अपनी गतिविधियां गुणवत्तापूर्ण और शत-प्रतिशत पूर्ण करने की अपील की। इस दौरान संचारी रोगों से बचाव हेतु शपथ भी ली गई। डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. सौरभ सक्सेना ने बताया कि इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनपद वासियों को वेक्टर जनित रोगों और जलजनित रोगों से बचाव व रोकथाम के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी अनिल क्रिस्टोफर मैसी ने जानकारी दी कि मलेरिया, डेंगू जैसे वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए शहरी क्षेत्रों में नगर विकास विभाग द्वारा नालियों की साफ-सफाई और फॉगिंग की जाएगी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत राज विभाग द्वारा नालियों की साफ-सफाई के साथ-साथ गड्ढों को मिट्टी से भरा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर क्षेत्र प्रभारी डॉ. राजेश भारती, पीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय सक्सेना, पीएन इंटर कॉलेज का स्टाफ और सीएमओ कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *