DniNews.Live

ललितपुर में भगवान महावीर जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा:आकर्षक झांकियां निकाली गईं, युवकों ने दिखाए करतब; मंदिरों में हुआ जन्माभिषेक

ललितपुर जिले में सोमवार शाम जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2625वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जैन मंदिरों में भगवान का अभिषेक किया गया और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से तीर्थंकर बालक का पालना झुलाया। पहले देखिए शोभयात्रा की तस्वीरें… जन्मोत्सव की शुरुआत सावरकर चौक स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर और गांधीनगर आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से निकली प्रभातफेरी से हुई। इसमें सुधासागर बालिका इंटर कॉलेज, डोढाघाटा पब्लिक स्कूल, शांतिसागर जूनियर हाईस्कूल, महावीर बाल विद्या मंदिर और आचार्य विद्यासागर पाठशाला परिवार के साथ पंचायत के पदाधिकारी व श्रेष्ठीजन शामिल हुए। धार्मिक आयोजन समिति के संयोजक प्रतीक इमलया और राकेश जैन रिंकू, प्रभातफेरी प्रभारी प्रफुल्ल कुमार, संजीव जैन लकी, शिक्षक पुष्पेंद्र जैन और विजय जैन ने इसका संयोजन किया। भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक पालना झूला प्रभातफेरी का मुख्य आकर्षण रहा। समापन पर वीर क्लब द्वारा सावरकर चौक पर स्वल्पाहार वितरित किया गया। मुख्य आयोजन आदिनाथ जैन बड़ा मंदिर में हुआ। यहां भौंयरे वाले महावीर भगवान का अभिषेक किया गया, जिसके बाद पुर्याजक परिवारों द्वारा शांतिधारा की गई। भगवान के पालना झूला कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वीर क्लब ललितपुर के स्वयंसेवकों ने सावरकर चौक पर भोजन वितरण भी किया। मध्याह्न में नगर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न व्यायामशालाओं के नवयुवकों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। बुंदेली लोकनृत्य ‘सैरा’ की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला, स्याद्वाद वर्धमान सेवा संघ, जैन वीर व्यायामशाला, आदिनाथ सेवा संघ, संत सुधा सागर जिम्नेशियम व्यायामशाला और बाहुबली सेवा संघ के स्वयंसेवकों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। महिला मंडल प्रतिभा स्थली अभिभावक परिवार, गुफा मंडल अभिनंदनोदय तीर्थ, सुधा कलश महिला मंडल, चंद्र प्रभु महिला मंडल, नंदा सुनंद महिला मंडल, नीली श्राविका महिला मंडल, विद्या पुनीत महिला मंडल, जैन मिलन महिला शाखा, जिनवाणी समूह महिला मंडल, गुरु आदर्श महिला मंडल और महिला जैन मिलन सहित अनेक संगठनों ने भगवान महावीर के जीवन से संबंधित आकर्षक सजीव झांकियां प्रस्तुत कीं। शोभायात्रा के स्वागत में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह मंडप लगाकर सौहार्द का प्रदर्शन किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *