DniNews.Live

ललितपुर में धूमधाम से मनी रामनवमी:जगदीश मंदिर, मुक्तिधाम मंदिर, श्री नृसिंह मंदिर और रघुनाथ जी मंदिर में लगी भीड़

ललितपुर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। घंटाघर स्थित जगदीश मंदिर में सुबह से ही भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे ‘भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी’ भजन के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। हुंडेत परिवार सहित कई श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। चौबयाना स्थित रामराजा बड़ा मंदिर में भी जन्मोत्सव की धूम रही। कौतुभ चौबे परिवार ने यहां पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं ने भगवान राम को झूला झुलाया। नदीपुरा स्थित रामराजा मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। तालाबपुरा स्थित नृसिंह मंदिर और तवन मंदिर में भी उत्सव मनाया गया । इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन स्थित मुक्तिधाम मंदिर, गोविंद सागर बांध स्थित सर्वेश्वर धाम मंदिर और मोहल्ला जुगपुरा सेवनी स्थित रामजानकी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *